मदद: बार्टी ब्रिस्बेन की प्राइज मनी ऑस्ट्रेलिया में आग से प्रभावितों को देंगी, पहले भी दे चुकीं हैं 15 लाख

मदद: बार्टी ब्रिस्बेन की प्राइज मनी ऑस्ट्रेलिया में आग से प्रभावितों को देंगी, पहले भी दे चुकीं हैं 15 लाख

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-06 04:23 GMT
मदद: बार्टी ब्रिस्बेन की प्राइज मनी ऑस्ट्रेलिया में आग से प्रभावितों को देंगी, पहले भी दे चुकीं हैं 15 लाख
हाईलाइट
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • क्रिस लिन
  • मैथ्यू रेनशॉ और डीआर्सी शॉर्ट भी करेंगे आग प्रभावितों की मदद
  • दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने कहा - यह हमारे देश के लिए संकट की स्थिति है

डिजिटल डेस्क। दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने कहा कि वे ब्रिस्बेन इंटरनेशनल की अपनी प्राइज मनी ऑस्ट्रेलिया में आग से प्रभावितों को देंगी। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में सितंबर से आग लगी हुई है। इसमें 40 करोड़ से ज्यादा जानवर जल गए हैं। ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया की बार्टी जानवरों के लिए काम कर रही रॉयल सोसाइटी को 15 लाख रुपए दे चुकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे कम से कम ढाई लाख डॉलर (1.8 करोड़ रुपए) रेड क्रॉस सोसाइटी को देंगी।

23 साल की बार्टी ने कहा, ‘यह सब कुछ दो-तीन महीने शुरू हुआ था। लेकिन सबसे बुरी स्थिति फिलहाल है। हमें याद रखना होगा कि यह हमारे देश के लिए संकट की स्थिति है। हमें भी मदद के लिए आगे आना होगा।

यह खिलाड़ी भी आए मदद के लिए आगे
आग से प्रभावितों की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर भी आगे आए हैं। बिग बैश लीग के ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन, मैथ्यू रेनशॉ और डीआर्सी शॉर्ट हर छक्के पर 250 डॉलर (18 हजार रुपए) देंगे।

Tags:    

Similar News