मध्य प्रदेश: मंहगाई, बेरोजगार तथा कानून व्यवस्था को लेकर भड़के रावत, कहा, कमलनाथ दिलायेंगे राहत

Pavan Malviya
Update: 2023-06-08 18:21 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने गुरूवार को केन्द्र की भाजपा तथा प्रदेश की शिवराज सरकार को बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जमकर लताडा। दरअसल गुरूवार को रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के मंडलम इकलोद में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


कांग्रेस नेता रावत ने देश की अर्थव्यवस्था सहित महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने देश को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। लोकतंत्र का मजाक बनाकर फैसले जबरन थोपे जा रहे हैं और आम लोगों का ध्यान हटाने के लिए रोज नए शगूफे छोड़ दिए जाते हैं। रावत ने कहा कि उनकी भाजपा से केवल नीतिगत लड़ाई है और केंद्र सरकार नीतियों में ही पूरी तरह से फेल हो चुकी है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्हांेने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आज मप्र का युवा और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में सबसे पहले महिलाओं को राहत दी जाएगी। आज जो सिलेंडर 1200 रुपए का लेना पड़ रहा है। वह 500 रुपए में देने की बात कमलनाथ ने कही है। साथ ही 1500 रुपए महीने महिलाओं काे दिए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि बस इस योजना से हमें अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना है। जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पिछले दिनों झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उससे आहत ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए कमर कस ली है।

आज कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्प लें कि 2023 के चुनाव में हम मप्र से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से अब तक लोगों के साथ फरेब करती आई है। अब महिलाओं को लाड़ली बहना के नाम पर छलने की तैयारी है, क्योंकि इस योजना में भाजपा ने कई शर्तें लागू कर अधिकांश महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार मप्र की अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ दिलाएगी।


किसान पीट रहे माथा

पूर्व मंत्री रावत ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के किसान आज माथा पीटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी। लेकिन हो उसके उलट रहा है। किसानों की आय तो दाेगुनी नहीं हुई लेकिन लागत जरूर दोगुनी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार केवल घोषणावीर सरकार है।



Tags:    

Similar News