जिले में 186 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड वारासिवनी में सबसे अधिक 307 मि.मी. एवं लांजी में सबसे कम 56 मि.मी. वर्षा!

जिले में 186 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड वारासिवनी में सबसे अधिक 307 मि.मी. एवं लांजी में सबसे कम 56 मि.मी. वर्षा!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-06-29 08:53 GMT
जिले में 186 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड वारासिवनी में सबसे अधिक 307 मि.मी. एवं लांजी में सबसे कम 56 मि.मी. वर्षा!

डिजिटल डेस्क | बालाघाट 01 जून 2021 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 28 जून 2021 तक बालाघाट जिले में 186 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 153 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 28 जून 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 09 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह जून में सामान्य रूप से 212 मि.मी. वर्षा हो जाना चाहिए और उसमें से 28 जून तक 196 मिमी वर्षा होना चाहिए। कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जून 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 07 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 00 मि.मी., बैहर तहसील में 03 मि.मी., लांजी तहसील में 05 मि.मी., कटंगी तहसील में 00 मि.मी., किरनापुर तहसील में 09 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 00 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 16 मि.मी., बिरसा तहसील में 47 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 09 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 00 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 09 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 28 जून 2021 तक बालाघाट तहसील में 260 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 307 मि.मी., बैहर तहसील में 253 मि.मी., लांजी तहसील में 56 मि.मी., कटंगी तहसील में 216 मि.मी., किरनापुर तहसील में 160 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 78 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 157 मि.मी., बिरसा तहसील में 194 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 144 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 224 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 186 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गत वर्ष 2020 में इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 196 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 229 मि.मी., बैहर तहसील में 203 मि.मी., लांजी तहसील में 108 मि.मी., कटंगी तहसील में 112 मि.मी., किरनापुर तहसील में 129 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 57 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 138 मि.मी., बिरसा तहसील में 184 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 153 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 173 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

Tags:    

Similar News