टीकाकरण महाअभियान के तहत 23653 लोगों ने लगवाया कोविड टीका!

टीकाकरण महाअभियान के तहत 23653 लोगों ने लगवाया कोविड टीका!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-29 08:16 GMT
टीकाकरण महाअभियान के तहत 23653 लोगों ने लगवाया कोविड टीका!

डिजिटल डेस्क | सीहोर जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 23653 लोगों को कोविड का टीकाकरण किया गया। सीएमएचओ श्री सुधीर डेहरिया ने बताया कि जिले में बुधवार को 23653 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।

सुबह 08 बजे से ही लोग कोविड का टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केन्द्र पहुंचने लगे। लोगों की सुविधा की दृष्टि से अनेक टीकाकरण केन्द्र बनाये गए। टीकाकरण महाअभियान में 18 वर्ष के युवा से लेकर बुजुर्गो ने भी टीका लगवाया।

जिले में जनपदवार टीकाकरण की स्थिति जिले में कुल 23653 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 92 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। आष्टा में 4931, बुदनी में 4740, नसरूल्लागंज में 5314, श्यामपुर में 3921 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 4747 नागरिकों का टीकाकरण किया किया गया।

Tags:    

Similar News