जिले में 504 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड बालाघाट में सबसे अधिक 708 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 225 मि.मी. वर्षा!

जिले में 504 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड बालाघाट में सबसे अधिक 708 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 225 मि.मी. वर्षा!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-30 08:36 GMT

डिजिटल डेस्क | बालाघाट 01 जून 2021 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 29 जुलाई 2021 तक बालाघाट जिले में 504 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 415 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 29 जुलाई 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 25 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह जुलाई में सामान्य रूप से 558 मि.मी. वर्षा होना चाहिए और 29 जुलाई तक जिले में 732 मि.मी. वर्षा होना चाहिए। चालू वर्षा ऋतु में सबसे अधिक 708 मि.मी. वर्षा बालाघाट तहसील में और सबसे कम 225 मि.मी. वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकार्ड की गई है।

कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 26 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 32 मि.मी., बैहर तहसील में 10 मि.मी., लांजी तहसील में 35 मि.मी., कटंगी तहसील में 04 मि.मी., किरनापुर तहसील में 28 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 06 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 86 मि.मी., बिरसा तहसील में 24 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 17 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 06 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 25 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 29 जुलाई 2021 तक बालाघाट तहसील में 708 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 686 मि.मी., बैहर तहसील में 497 मि.मी., लांजी तहसील में 299 मि.मी., कटंगी तहसील में 458 मि.मी., किरनापुर तहसील में 494 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 225 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 573 मि.मी., बिरसा तहसील में 509 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 604 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 500 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 504 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

गत वर्ष 2020 में इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 464 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 368 मि.मी., बैहर तहसील में 541 मि.मी., लांजी तहसील में 404 मि.मी., कटंगी तहसील में 367 मि.मी., किरनापुर तहसील में 386 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 143 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 463 मि.मी., बिरसा तहसील में 467 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 573 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 381 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

Tags:    

Similar News