बीते 24 घंटे में 94 एमएम वर्षा अब तक 329.6 एमएम वर्षा!

बीते 24 घंटे में 94 एमएम वर्षा अब तक 329.6 एमएम वर्षा!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-26 07:32 GMT
बीते 24 घंटे में 94 एमएम वर्षा अब तक 329.6 एमएम वर्षा!

डिजिटल डेस्क | आगर-मालवा आगर मालवा जिले में रविवार की सुबह 8:00 बजे तक बीते 24 घंटों में 94.2 एमएम औसत वर्षा हुई है। तहसीलवार दर्ज वर्षा में सर्वाधिक वर्षा बड़ौद तहसील में 128 एमएम तथा सबसे कम वर्षा नलखेडा में 75.3 एमएम हुई है।

इसके अतिरिक्त दो तहसील सुसनेर एवं आगर में क्रमश: 97.6 एवं 76 एमएम वर्षा दर्ज की है। जिले में 1 जून से अब तक 329.6 एमएम औसत वर्षा हुई है। विगत वर्ष इस अवधि में जिले की औसत वर्षा 423.6 एमएम थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 899.9 मिलीमीटर है।

Tags:    

Similar News