आजादी का अमृत महोत्सव - शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सीधी में जागरूकता एवं साक्षरता शिविर!

अमृत महोत्सव आजादी का अमृत महोत्सव - शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सीधी में जागरूकता एवं साक्षरता शिविर!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-11-02 11:33 GMT
आजादी का अमृत महोत्सव - शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सीधी में जागरूकता एवं साक्षरता शिविर!

डिजिटल डेस्क | सीधी राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश एवं प्रधान जिला एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री डी.एल.सोनिया के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 01.11.2021 को शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सीधी में जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री सोनिया द्वारा भारत में कन्या भ्रूण हत्या के जानकारी देते हुये बताया कि भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में पंजाब, हरियाण, दिल्ली और गुजरात में लिंगानुपात सबसे कम है। 2001 की जनगणना के अनुसार एक हजार बालकों पर बालिकाओं की संख्या पंजाब में 798, हरियाणा में 819 और गुजरात में 883 है।

कुछ अन्य राज्यों में इस प्रवित्ति को गंभीरता से लिया और इसे रोकने के अनेक कदम उठाये जैसे गुजरात में डीकरी बचाओं अभियान चलाया जा रहा था। इसी प्रकार अन्य राज्यों में भी योजनाये चलाई जा रही थी। श्री सोनिया ने दहेज प्रथा के संबंध में जानकारी देते बताया कि दहेज का अर्थ है जो संपत्ति विवाह के समय वधु के परिवार की तरफ से वर को दी जाती है। दहेज को उर्दू में जहेज कहते है यूरोप, भारत, अफ्रीका और दुनिया के अन्य भागों में दहेज प्रथा का लम्बा इतिहास है। भारत में इस दहेज हुण्डा या वर दक्षिणा के नाम से भी जाना जाता है तथा वधु के परिवार द्वारा नगद या वस्तुओं के रूप में यह वर के परिवार को वधु के साथ दिया जाता है। आज के आधुनिक समय में भी दहेज प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। पिछड़े भारतीय समाज में दहेज प्रथा अभी भी विकराल रूप में है। इसी तरह विधिक सहायता अधिवक्ता नियुक्त के संबंध जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा, परियोजना अधिकारी शेषनारायण मिश्रा, निशा सक्सेना एड, मनीषा सोनी एड. प्राचार्य एवं शिक्षकगण एवं विद्यालय छात्रायें उपस्थित रही ।

Tags:    

Similar News