आयुष मंत्री श्री कावरे ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर अर्पित किया नमन!

अब्दुल कलाम जी की जयंती आयुष मंत्री श्री कावरे ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर अर्पित किया नमन!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-10-16 09:31 GMT

डिजिटल डेस्क | बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर "नानो" कावरे ने भारतरत्न, मिसाइल मेन, विज्ञान और मानवता की दुनियां में योगदान कर करोड़ो युवाओं को प्रेरणा देने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन अर्पित किया हैं।

मंत्री श्री कावरे ने अपने संदेश में कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (एस.एल.वी. तृतीय) प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है।

जुलाई 1980 में इन्होंने रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित किया था।

ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर विस्फोट भी परमाणु ऊर्जा के साथ मिलाकर किया। इस तरह भारत ने परमाणु हथियार के निर्माण की क्षमता प्राप्त करने में सफलता अर्जित की।

इसके अलावा डॉक्टर कलाम ने भारत के विकास स्तर को 2020 तक विज्ञान के क्षेत्र में अत्याधुनिक करने के लिए एक विशिष्ट सोच भी प्रदान की।

Tags:    

Similar News