आयुष मंत्री श्री कावरे ने अमृत पर्व शरद पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं -

शरद पूर्णिमा आयुष मंत्री श्री कावरे ने अमृत पर्व शरद पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं -

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-10-21 09:19 GMT
आयुष मंत्री श्री कावरे ने अमृत पर्व शरद पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं -

डिजिटल डेस्क | बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर "नानो" कावरे ने अमृत पर्व शरद पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री कावरे ने अपने संदेश में कहा कि आज शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा औषधीय गुणों से युक्त होता है।

चंद्रमा की किरणों से बरसती सुधा आप सभी के जीवन में शीतलता और अथाह सुख, समृद्धि व ऐश्वर्य का संचार करें। आज रात्रि के प्रहर में माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा विधि विधान से की जाएगी। दोनों की कृपा से आपके जीवन में धन, सुख, समृद्धि और वैभव प्राप्त हो।

Tags:    

Similar News