राजस्थान में विभाग का ऐलान, गहलोत ने अपने पास रखा वित्त, पायलट को मिले 5 विभाग

राजस्थान में विभाग का ऐलान, गहलोत ने अपने पास रखा वित्त, पायलट को मिले 5 विभाग

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-27 02:22 GMT
राजस्थान में विभाग का ऐलान, गहलोत ने अपने पास रखा वित्त, पायलट को मिले 5 विभाग
हाईलाइट
  • डिप्टी सीएम पायलट को मिली पांच विभागों की जिम्मेदारी
  • मुख्यमंत्री गहलोत अपने पास रखा वित्त मंत्रालय
  • राजस्थान में गहलोत सरकार ने किया विभागों का ऐलान

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया है। गहलोत ने विभागों के बंटवारे में अपने पास वित्त और गृह विभाग रखा है। जबकि डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास मंत्रालय और विज्ञान-तकनीकी समेत कुल 5 मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा गया है। 

राज्य के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के दौरान काफी सावधानी बरती गई है। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने पास वित्त और गृह मंत्रालय समेत 9 मंत्रालय अपने पास रखा जबकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को 5 मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा है। बता दें कि 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था जिसमें 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन अगले 3 दिन तक नएनवेले मंत्रियों के विभागों का ऐलान नहीं किया जा सका। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद 17 दिसंबर को अशोक गहलोत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। राजस्थान में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। 

 

कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में इन्हें मंत्रालय 

अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री: वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजन, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय विभाग.
सचिन पायलट, उपमुख्यमंत्री: सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी.


केबिनेट मंत्री

बीडी कल्ला: ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व

शांति कुमार धारीवाल: स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात

परसादी लाल: उद्योग और राजकीय उपक्रम

मास्टर भंवरलाल मेघवाल: सामाजिक न्याय—अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता

लालचंद कटारिया: कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य

रघु शर्मा: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) और सूचना व जनसंपर्क

प्रमोद भाया: खान, गोपालन

विश्वेंद्र सिंह:पर्यटन, देवस्थान

हरीश चौधरी: राजस्व, उपनिेवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एंव जल उपयोगिता

रमेश चंद मीणा: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले

उदयलाल आंजना: सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

प्रताप सिंह खाचरियावास: परिवहन, सैनिक कल्याण

शाले मोहम्मद: अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण


राज्य मंत्री

गोविंद सिंह डोटासरा: शिक्षा प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, देवस्थान

ममता भूपेश: महिला एंव बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ

अर्जुन सिंह बामनिया: जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम

भंवर सिंह भाटी: उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिेवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता

सुखराम विश्नोई:  वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य-नागरिग आपूर्ति, उपभोक्ता मामले

अशोक चांदना: युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार), कौशल-नियोजन व उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, सैनिक कल्याण

टीकाराम जूली: श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

भजनलाल जाटव: गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य।

राजेंद्र सिंह यादव: आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन व सहायता

डॉ. सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआइ, सूचना व जनसंपर्क
 

 

 

Similar News