वर्धा जिले में अज्ञात रोग से पीली पड़ रही फसलें

वर्धा जिले में अज्ञात रोग से पीली पड़ रही फसलें

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-26 10:04 GMT
वर्धा जिले में अज्ञात रोग से पीली पड़ रही फसलें

डिजिटल डेस्क, सेलू .(वर्धा)। तहसील के कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल पर अज्ञात रोग के हमले से किसानों की फसल पीली पड़कर सूखने लगी है। यह खबर सामने आते ही कृषि अधिकारी तहसील के कोटंबा परिसर में पहुंचे। उन्होंने किसानों के खेतों की फसल का निरीक्षण कर पंचनामा किया। तहसील के कोटंबा, इटाला परिसर के हरेभरे सोयाबीन की फसल पर अचानक अज्ञात रोग ने हमला करने से फसल पीली पड़कर सूखने लगी।मंडल कृषि अधिकारी रवींद्र राऊत और कृषि पर्यवेक्षक सुनील चापडे ने  खेतों में जाकर फसल का निरीक्षण किया और किसानों के साथ चर्चा की।

 इस समय अधिकारियों ने कोटंबा, इटाला परिसर के किसान भाऊराव सारोकर, काशिनाथ लोणकर, महादेव सारोकार, शंकर डोंगरे, सचिन झिले, विक्की कांबले के खेतों का निरीक्षण किया। इन  फसलों पर फंगलजन्य रोग व खोड़ मख्खी का प्रकोप है। कोटंबा परिसर में यह प्रकोप बड़े पैमाने में पाए जाने से इस पर कीटनाशक का छिड़काव करने पर ही रोग नियंत्रण में आने का बताया। लगातार बदरीले मौसम  के कारण इन रोगों ने हमला किया। इस कारण उत्पादन भी घटने की आशंका अधिकारियों ने जताई है।

फसल बीमा से मदद  के लिए करेंगे प्रयास
कोटंबा परिसर के सोयाबीन की फसल का निरीक्षण करने पर वहां के फसल पर फंगल रोग और खोड़ मख्खी का हमला होने का पाया गया है। फसल के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच करने के लिए भेजे गए हंै। रिपोर्ट आने पर ही यह मामला उजागर होगा। इस रोग के कारण नुकसान हुए किसानों को फसल बीमा योजना से मदद दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। - रवींद्र राऊत, मंडल कृषि अधिकारी.


 

Tags:    

Similar News