बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई, 16 जिलों के 63 लाख से अधिक लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई, 16 जिलों के 63 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-04 17:55 GMT
बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई, 16 जिलों के 63 लाख से अधिक लोग प्रभावित

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मंगलवार को बाढ़ से मरने वालों की संख्या 19 पहुंच जाने के साथ ही प्रदेश के 16 जिलों के 63,60,424 लोग प्रभावित हो चुके हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार में अबतक बाढ़ के कारण कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दरभंगा जिले में सबसे अधिक सात लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार और सिवान में दो लोगों की जान चली गई। 

इसके मुताबिक, राज्य के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 120 प्रखंडों के 1152 पंचायतों की 63,60,424 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यहां से निकाले गए 4,40,507 लोगों में से 17,916 लोग 17 राहत शिविरों में रह रहे हैं। 

बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों को भोजन कराने के लिए 1,365 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 199 पंचायतों के 18,61,960 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमें तैनाती की गयी हैं। 

Tags:    

Similar News