उपचार के लिए आई 14 साल की लड़की से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

उपचार के लिए आई 14 साल की लड़की से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-08 13:04 GMT
उपचार के लिए आई 14 साल की लड़की से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इलाज के लिए आई 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में एक डॉक्टर की खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वारदात महानगर से सटे भिवंडी इलाके में हुई। मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पीड़ित लड़की और उसकी मां की तबीयत खराब थी इसलिए 30 जुलाई को दोनों गुलजार नगर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर बदरूजमा खान  के क्लीनिक में इलाज के लिए गई थी। डॉक्टर ने दोनों को जांच के बाद दवा दी और अगले दिन फिर जांच के लिए बुलाया।  अगले दिन मां घरेलू काम के चलते डॉक्टर के पास नहीं जा पाई लेकिन लड़की की तबीयत ठीक नहीं थी तो उसे अपने 10 साल के बेटे के साथ डॉक्टर के पास भेज दिया। दोपहर 12 से 1 बजे बीच क्लीनिक में बैठी लड़की का नंबर आया तो डॉक्टर ने बाद में जांच करने की बात कह कर उसे बिठा दिया।

सभी मरीजों के जाने के बाद डॉक्टर ने अपने यहां काम करने वाले कंपाउंडर को किसी काम से बाहर भेज दिया और लड़की के छोटे भाई को पैसे छुट्टे कराने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद ओपीडी रूम में बुलाकर आरोपी खान ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद घबराई लड़की बाद में इसकी जानकारी अपनी मौसी को दी। इसके बाद मौसी ने लड़की की मां को अपने घर बुलाकर डॉक्टर खान की करतूत बताई। पांच दिन बाद शांति नगर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की गई।  पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। फरार डॉक्टर की तलाश की जा रही है।  
 

Tags:    

Similar News