कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त!

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-17 11:08 GMT
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त!

डिजिटल डेस्क | कटनी ईदुल-अज्जुहा (बकरीद) त्यौहार 21 जुलाई को मनाया जायेगा। इस अवसर मुख्य नमाज प्रातः 8 बजे से होगी। इसके अलावा नगीना मस्जिद, ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री, एनकेजे, मदरसा गौंसिया बरगवां, अहमदनगर, नूरी मस्जिद, रोशन नगर, अमीरगंज मस्जिदों में नमाज अदा की जायेगी। कोरोना संक्रमण की दर में कमी लाने हेतु वर्तमान में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 सम्पूर्ण कटनी जिले में प्रभावशील है। धार्मिक व पूजा स्थालों में एक समय में 6 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकेंगे। साथ ही उपस्थितजनों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बंधन कारी होगा। पर्व के अवसर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाते हुये आदेश जारी किया है।

जिसके तहत सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये एसडीएम बलबीर रमन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य नमाज ईदगात, नगीना मस्जिद, नूरी मस्जिद एवं जामा मस्जिद क्षेत्र में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री कटनी मस्जिद, मस्जिद एनकेजे, रोशन नगर मस्जिद एवं मंगलनगर मस्जिद क्षेत्र में नायब तहसीलदार रविन्द्र पटैल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही अल्फर्टगंज एवं अमीरगंज मस्जिद क्षेत्र में नायब तहसीलदार राजीव मिश्रा, मदरसा गौंसिया बरगवां, अहमद नगर कुठला मस्जिद क्षेत्र में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख देवसिंह बागरी, झर्रा टिकुरिया मस्जिद, खिरहनी फाटक मस्जिद क्षेत्र में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी और पुलिस कंट्रोल रुम में राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र खम्परिया को ड्यूटी पर लगाया गया है।

Tags:    

Similar News