कृषक भाई करें उर्वरको का संतुलित उपयोग!

कृषक भाई कृषक भाई करें उर्वरको का संतुलित उपयोग!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-10-18 09:37 GMT
कृषक भाई करें उर्वरको का संतुलित उपयोग!

डिजिटल डेस्क | दमोह कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य के निर्देशन में कृषि विभाग का मैदानी अमले द्वारा किसानों को डीएपी उर्वरक के वैकल्पिक स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग करने की समझाइश दी जा रही हैं। उपसंचालक कृषि ने बताया कि कर्षि विभाग के मैदानी अमले द्वारा किसानों को डीएपी उर्वरक के वैकल्पिक स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग करने की समझाइश दी जा रही हैं। साथ ही एनपीके उर्वरक से खेती में होने वाले लाभ की जानकारी किसानों को प्रदान की। किसान भाईयो को रबी वर्ष 21-22 मे बोई जाने वाली फसलो में पोषक तत्वो की आवश्यकतानुसार उर्वरको के समूहो की प्रति हेक्टेयर अनुशंसित पोषक तत्वो (एन.पी.के.) को विभिन्न उर्वरक विकल्प में वर्गीकृत किया गया है।

उपसंचालक कृषि ने किसान भाईयो से आग्रह किया है कि अपने क्षेत्रीय कृषि अधिकारी अथवा नजदीकी कृषि विज्ञान केन्द्र से संपर्क कर मृदा स्वास्थ कार्ड अनुसार आवश्यक उर्वरक मात्रा की जानकारी प्राप्त कर उर्वरक विकल्पो का चुनाव परिस्थति अनुसार करें । अनुशंसित उर्वरक मात्रा सांकेतिक रूप से सुविधा हेतु तैयार किया गया है। फसल गेहूं हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 12:60:40 के मान से उर्वरक सिफारिस तौर पर विकल्प 1 के अनुसार यूरिया 04 वैग 30 किलो, डीएपी 02 बैग 30 किलो, पोटाश 01 वैग 17 किलो ग्राम, विकल्प 2 -यूरिया 05 वैग 35 किलो, एसएसपी 07 बैग 25 किलो, पोटाश 01 वैग 17 किलो ग्राम, विकल्प 3 - यूरिया 05 वैग 16 किलो, एनपीके 12:32:16 03 बैग 30 कि, पोटाश 17 किलो ग्राम ।

फसल चना हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 20:60:00 के मान से उर्वरक सिफारिश तौर पर विकल्प 1 -डीएपी 02 बैग 30 किलो ग्राम, विकल्प 2 -यूरिया 01 वैग, एसएसपी 07 बैग 25 किलो ग्राम, विकल्प 3 -एनपीके 12:32:16 3 बैग 20 किलो ग्राम। फसल मसूर हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 25: 50:00 के मान से उर्वरक सिफारिश विकल्प 1 - डीएपी 02 बैग 09 किलो, यूरिया 12 किलो ग्राम, विकल्प 2 - यूरिया 01 वैग 09 किलो, एसएसपी 06 बैग 13 किलो ग्राम विकल्प 3 -यूरिया 01 वैग 05 किलो, एनपीके 12:32:16 02 बैग 25 किलो। फसल सरसो हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 60: 30:20 के मान से उर्वरक सिफारिश तौर पर विकल्प 1 - डीएपी 01 बैग 15 किलो, यूरिया 02 बैग 15 किलो ग्राम़, पोटाश 33 किलो ग्राम विकल्प 2 -यूरिया 02 वैग 40 किलो, एसएसपी 03 बैग 38 किलो, पोटाश 33 किलो ग्राम, विकल्प 3 -यूरिया 02 वैग 16 किलो , एनपीके 12:32:16 01 बैग 44 किलो, पोटाश 08 किलो ग्राम।

फसल अलसी हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 80:40:20 के मान से उर्वरक सिफारिश के तौर पर विकल्प 1 - डीएपी 01 बैग 37 किलो, यूरिया 03 बैग 05 किलो ग्राम, एमओपी 33 किलो ग्राम विकल्प 2 -यूरिया 03 वैग 38 किलो , एसएसपी 05 बैग, एमओपी 33 किलो ग्राम, विकल्प 3 -यूरिया 03 वैग 06 किलो , एनपीके 12: 32: 16 02 बैग 25 किलो तथा फसल मटर (बटरी) हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 20: 40: 20 के मान से उर्वरक सिफारिश के तौर पर विकल्प 1 - डीएपी 01 बैग 37 किलो, यूरिया 09 किलो ग्राम़, पोटाश 33 किलो ग्राम, विकल्प 2 - यूरिया 01 वैग , एसएसपी 05 बैग, पोटाश 33 किलो ग्राम अथवा विकल्प 3 -यूरिया 11 किलो, एनपीके 12:32:16 02 बैग 25 किलो ग्राम का उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा है गेहूं, सरसो एवं अलसी की फसलो में नाइट्रोजन की 50 प्रतिशत मात्रा का उपयोग प्रथम एवं द्वितीय सिंचाई के समय ही किया जावे।

Tags:    

Similar News