मौसम के बिगडे मिजाज से किसानों की चिंता बढी

शाहनगर मौसम के बिगडे मिजाज से किसानों की चिंता बढी

Sanjana Namdev
Update: 2023-03-18 09:37 GMT
मौसम के बिगडे मिजाज से किसानों की चिंता बढी

डिजिटल डेस्क,शाहनगर नि.प्र.। मुख्यालय सहित ग्राम देवरी, पुरैना, कचौरी, बोरी व बिसानी सहित ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार को शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। अभी किसानों के खेतों में गेहूं, चना, राई, मसूर व मटर की कटाई चालू है। किसान पूरी मेहनत के साथ फसलों को व्यवस्थित करने में लगे हुये थे कि तेज बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। मौसम के बिगडे मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकतीं हैं। सुबह कुछ देर के लिए हुई बूंदाबांदी को देखकर ही किसान हार्वेस्टर मशीनों की तलाश में लग गए क्योंकि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर इस बारिश का सीधा असर पड़ा है। एकदम से मौसम बदलने के कारण किसानों को इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं इस बार भी प्रकृति की मार से वह बर्बाद न हो जाए। गत वर्ष भी बारिश के कारण कई किसानों के गेहूं खेतों में बिछ गए थे। अभी क्षेत्र के 25 प्रतिशत किसानों के गेहूं की कटाई हो सकी है। ज्यादातर किसानों की फसलें अभी भी खेतों में खड़ी है। किसान राधे श्याम नौगरिया ने बताया की जैसे प्रदेश के अन्य जिलों में ओलावृष्टि हुई है उसी तरह से अगर यहां भी ओलावृष्टि होगी तो फसलों को नुकसान होने से कोई नहीं बचा सकता है। शुक्रवार को जिस प्रकार से मौसम का मिजाज बदला है उसे देखते हुए कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

Tags:    

Similar News