अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के पदों तथा नि:शक्तजनों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 30 जून 2021 तक वृद्धि

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के पदों तथा नि:शक्तजनों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 30 जून 2021 तक वृद्धि

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-27 11:01 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, दमोह। राज्य शासन के विचारोपरांत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के बैकलॉग/कैरीफारवर्ड पदों तथा नि:शक्तजनों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु चलाये जा रहे विशेष भर्ती अभियान की समय-सीमा में 01 जुलाई 2020 से 30 जून 2021 तक एक वर्ष वृद्धि की गई है। पूर्व में विशेष भरती अभियान की समय-सीमा 30 जून 2020 तक बढ़ाई गई थी। सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के बैकलॉग/कैरीफारवर्ड पदों तथा नि:शक्तजनों के लिये आरक्षित रिक्त पदों की पूर्ति की कार्यवाही नियत समयावधि में करना सुनिश्चित की जाये।

Similar News