आई.एस.ओ. टीम पहुंची कलेक्ट्रेट विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण!

आई.एस.ओ. टीम पहुंची कलेक्ट्रेट आई.एस.ओ. टीम पहुंची कलेक्ट्रेट विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-09-02 09:06 GMT
आई.एस.ओ. टीम पहुंची कलेक्ट्रेट विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण!

डिजिटल डेस्क | पन्ना कलेक्टर कार्यालय को आई.एस.ओ. बनाये जाने के संबंध में आज एक बैठक कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में श्री चैतन्य ने कहा जो भी कार्य को बेहतर बनाने में जरूरी है, बतायें, वैसा किया जायेगा।

बैठक में आईएसओ की टीम के अधिकारियों ने आवश्यक बातों पर अपनी बात रखते हुए कहा वे विभिन्न सेक्शन और कार्यालयों में जाकर अवलोकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

इसके उपरांत टीम के अधिकारियों ने फुड, आदिम जाति कल्याण, कृषि, कोषालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश देते हुए तदानुसार कार्रवाई के लिए कहा गया।

Tags:    

Similar News