दिन के हिसाब से जेब में रखे फुल ,आएगा गुड लक

वास्तु टिप्स दिन के हिसाब से जेब में रखे फुल ,आएगा गुड लक

Ankita Rai
Update: 2022-07-05 11:17 GMT
दिन के हिसाब से जेब में रखे फुल ,आएगा गुड लक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी बाते बताई गई है जिनका पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि और कामयाबी पा सकता है। इन्हीं में से एक है गुड लक के लिए अपनी जेब में फूल रखना। वास्तु शास्त्र में बताया गया है, की फूलों में हमारे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की शक्ति होती है,और फूलों से पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। अगर आप कोई अच्छा काम करने जाने से पहले अपनी जेब में कुछ खास फूल रखते हैं, तो आपके काम में आप को सफलता मिलेगी। आप इन फूलों
दिन के हिसाब से अपनी जेब रख सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव का माना जाता हैं। यदि रविवार के दिन आप किसी शुभ काम के लिए घर से निकल रहे हैं, तो आप को अपनी जेब में आक का फूल रखना चाहिए। इल फुल को रखने से आप को कार्य में सफलता मिलती है।

ज्योतिष शास्त्र में सोमवार का दिन चंद्र देव का माना जाता है, इस दिन आप को अपनी जेब में लेवेंडर का फूल रखना चाहिए। इस फूल को अपने पास रखने से आप की रपरेशानियां दूर होती हैं।
मंगलवार का दिन बजरंगबली का माना जाता है, इस दिन आप को अपनी जैब में लाला रंग का गुलाब का फूल रखना शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से आप को आप के कार्यो में सफलता मिलती हैं।
बुधवार का दिन गणेश जी का माना जाता हैं, ऐसे में बुधवार के दिन आप अपनी जेब में लिली का फूल रखना चाहिए। 

गुरुवार के दिन बृहस्पति का दिन माना जाता है. इस दिन आप किसी काम  से बाहर जा रहे है तो आप अपनी जेब में कमल का फूल रख सकते हैं।
शुक्रवार के दिन आप किसी काम से बार जा पहे है, तो आप को अपनी जेब में में वॉलेट रंग का फूल रख सकते हैं।

शनिवार दिन शनिदेव का माना जाता हैं शनि देव न्याय के देवता हैं। शनि देव को नीला और काला रंग बहुत पसंद है. इस दिन आप लाजवंती के फूल रखेंगे, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News