ग्राम अम्बारी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित!

जागरूकता कार्यक्रम ग्राम अम्बारी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-10-16 09:31 GMT
ग्राम अम्बारी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित!

डिजिटल डेस्क | अलिराजपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत दिनांक 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 के मध्य आयोजित होने वाले विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में दिनांक 15 अक्टूबर 2021 को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीराजपुर श्री अरूण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अभियान के अंतर्गत ग्राम अम्बारी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,

जिसमें न्यायाधीश श्री अर्पित जैन द्वारा शिक्षा का अधिकार, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, विधिक साक्षरता क्लब आदि की जानकारी दी। इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News