मुंढे ने  एक झटके में 66 अधिकारियों को किया इधर से उधर

मुंढे ने  एक झटके में 66 अधिकारियों को किया इधर से उधर

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-11 06:46 GMT
मुंढे ने  एक झटके में 66 अधिकारियों को किया इधर से उधर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  महानगरपालिका में सालों से एक जगह पर अंगद पांव की तरह जमे अधिकारियों को आयुक्त तुकाराम मुंढे ने एक झटके में इधर से उधर किया है। विविध पदों पर आसीन 66 अधिकारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित किया गया है। इसमें 33 स्थापत्य अभियांत्रिकी सहायक, 12 उपअभियंता (स्थापत्य) और 21 कनिष्ठ अभियंता (स्थापत्य) शामिल है। पिछले अनेक वर्षों से इन्हें किसी ने इधर से उधर करने के प्रति रुचि नहीं दिखाई थी। इस कारण ये एक ही विभाग में स्थायी रूप से जमे थे।

कुछ खुश, कुछ नाराज 
हालात यह थी कि बिना इनकी सहमति के कोई काम भी नहीं होता था। फिलहाल आयुक्त के इस फैसले से अनेकों को तगड़ा झटका लगा है। कई लोगों के जोन बदले गए तो अनेक के विभाग। ऐसे में सभी के लिए नई जिम्मेदारियों के साथ काम शुरू करना होगा। आयुक्त मुंढे द्वारा पिछले कुछ दिनों में मनपा में अनेक बदलाव किए गए हैं। कर विभाग की पुनर्रचना कर सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले अनेक पदों में भी फेरबदल कर सहायक आयुक्तों को उपायुक्तों का दर्जा दिया था। इसे लेकर कुछ लोगों में खुशी तो कुछ में नाराजगी भी देखी गई। 
 

Tags:    

Similar News