नागपुर को बाइसिकल कैपिटल ऑफ इंडिया बनाने का लिया संकल्प

नागपुर को बाइसिकल कैपिटल ऑफ इंडिया बनाने का लिया संकल्प

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-07 10:08 GMT
नागपुर को बाइसिकल कैपिटल ऑफ इंडिया बनाने का लिया संकल्प

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंडिया साइकिल फॉर चैलेंज उपक्रम अंतर्गत नागपुर को बाइसिकल कैपिटल ऑफ इंडिया बनाने का संकल्प लिया गया। नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा महानगरपालिका के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित कर साइकिलिंग का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार का गृह निर्माण व शहरी विकास मंत्रालय की ओर से यह उपक्रम शुरू किया गया है।

स्थायी समिति अध्यक्ष विजय झलके, सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव, नेता प्रतिपक्ष तानाजी वनवे, अतिरिक्त आयुक्त जलज शर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ महेश मोरोणे आदि ने साइकिल चलाकर साइकिलिंग के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया। देश की 100 स्मार्ट सिटी में से 95 सिटी केंद्र सरकार के इस उपक्रम में सहभागी हुई है। मोरोणे ने बताया कि अक्टूबर तक सुरक्षित साइकिल चलाने के लिए बायलेन तैयार करने के साथ ही सर्वेक्षण कर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अक्टूबर बाद 11 शहरों का दूसरी फेरी के लिए केंद्र सरकार चयन करेगी। विजेता शहर को एक करोड़ रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। 
 

Tags:    

Similar News