अब तक 6 करोड़ 48 लाख 10 हजार 424 कोरोना टीके लगाये गुरुवार को कोरोना के केवल 4 पॉजिटिव केस!

कोरोना टीके अब तक 6 करोड़ 48 लाख 10 हजार 424 कोरोना टीके लगाये गुरुवार को कोरोना के केवल 4 पॉजिटिव केस!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-10-08 11:24 GMT
अब तक 6 करोड़ 48 लाख 10 हजार 424 कोरोना टीके लगाये गुरुवार को कोरोना के केवल 4 पॉजिटिव केस!

डिजिटल डेस्क | डिंडोरी प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन निरंतर जारी है। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 48 लाख 10 हजार 424 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये।

गुरुवार 7 अक्टूबर को एक लाख 91 हजार 147 व्यक्तियों को कोरोना टीके लगाये गये। प्रदेश में मात्र 4 पॉजिटिव केस आये। प्रदेश में कोरोना के नये प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आई है।

गुरुवार 7 अक्टूबर को 61 हजार 134 कोरोना की जाँचों में केवल 4 नये पॉजिटिव प्रकरण पाये गये और पॉजिटिविटी दर 0.006 प्रतिशत है। प्रदेश में 1671 फीवर क्लीनिक संचालित हैं।

कोरोना से संबंधित जानकारी के लिये 52 हजार 133 रोगियों ने 104 और 181 हेल्पलाइन नम्बर पर टेली कंसलटेशन किया।

Tags:    

Similar News