जनपद पंचायत करजिया में चलाया गया मास्क हेतु ’’रोको-टोको अभियान’’!

जनपद पंचायत करजिया में चलाया गया मास्क हेतु ’’रोको-टोको अभियान’’!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-04-17 08:24 GMT
जनपद पंचायत करजिया में चलाया गया मास्क हेतु ’’रोको-टोको अभियान’’!

डिजिटल डेस्क | डिंडोरी जनपद पंचायत करंजिया में कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगो को मास्क का वितरण कर रोको टोको अभियान और सोशल डिस्टेंस के बारे में जानकारी दी जा रही है।

जन सहयोग के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को 250 मास्क वितरित किये गए। बगैर मास्क वालो पर चलानी कार्यवाही की गई। लोगों को समझाईस दी गई कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें। घर में रहें और सुरक्षित रहें।

जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। इस दौरान नायाब तहसीलदार श्री दिनेश वरकड़े, जनपद बमव श्री अशोक सावनेर, जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक भानुप्रताप मरावी, करंजिया पटवारी श्री जितेंद्र रजक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता श्री राजेश पनारे, मेंटर्स खिलेश्वर तिवारी, केशव प्रसाद तिवारी, सन्तर पेन्द्रों, रमेश उइके, रूपलाल, जयप्रकाश, अनिल चिचले एवं कोरोना वालिंटियर्स उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News