लॉकडाउन में गूगल क्लासमेट से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स

लॉकडाउन में गूगल क्लासमेट से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-04 08:54 GMT
लॉकडाउन में गूगल क्लासमेट से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना संक्रमण के कारण किए गए लॉकडाउन में सभी कॉलेज बंद हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों को घर पर सुरक्षित रह कर डिजिटल लर्निंग से जुड़े रहने के निर्देश हैं। ऐसे में अब कॉलेजों में डिजिटल लर्निंग के नए नए प्रयोग हो रहे हैं। यहां तक कि आर्किटेक्चर जैसे जटिल विषयों की भी ई-लर्निंग के जरिए पढ़ाई हो रही है। गूगल क्लासमेट नामक प्लैटफॉर्म का कॉलेजों द्वारा जम कर प्रयाेग किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नागपुर में 16 मार्च से कॉलेज बंद है।

14 अप्रैत तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। इतने दिनों तक कॉलेज बंद रहने से विद्यार्थियों को पढ़ाई पीछे छूटने का डर शिक्षकों को सता रहा था। एआईसीटीई के नियमों के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा करना भी जरुरी होता है। ऐसे में डिजिटल क्लासरूम उनके काम आ रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों के लेक्चर से लेकर, असाइनमेंट और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां पूरी करना आसान हो गया है। कोई भी डाऊट होने पर विद्यार्थी शिक्षकों से उसका समाधान पा सकते हैं। शिक्षक भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर लगातार नजर रख सकते हैं। ऐसे में शहर के आर्किटेक्चर और अन्य कॉलेजों ने गूगल क्लासरूम जैसे ई-लर्निंग साॅफ्टवेयर की मदद लेनी शुरु कर दी है।

 

Tags:    

Similar News