स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए फूलों की खेती में है असीम संभावनाएं: कलेक्टर!

स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए फूलों की खेती में है असीम संभावनाएं: कलेक्टर!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-07-30 08:10 GMT
स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए फूलों की खेती में है असीम संभावनाएं: कलेक्टर!

डिजिटल डेस्क | माँ बम्लेश्वरी मंदिर में फूलों की आपूर्ति के लिए ग्राम कलकसा की स्वसहायता समूह की महिलाएं करेंगी गेंदा फूल की खेती फूलों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा कलेक्टर ने ग्राम कलकसा और भोथली के गौठान का किया निरीक्षण| कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विकासखंड डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में फूलों के बाजार की असीम संभावनाओं को देखते हुए ग्राम कलकसा के गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने फूलों की खेती करने महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वसहायता समूह की महिलाओं को फ्लोरीकल्चर से जोड़ते हुए संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में 4-5 एकड़ क्षेत्र में फूलों की खेती करें।

डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के कारण फूलों की आवश्यकता को देखते हुए फ्लोरीकल्चर में असीम संभावना है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को गेंदा फूल के सीड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और वहां स्वसहायता समूह की महिलाओं को हाई टेक्नोलॉजी से फूल की खेती के लिए प्रशिक्षण दें। फूलों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने कार्ययोजना बनाकर स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिन स्थानों पर फूलों की खेती किया जाएगा, वहां सिंचाई के लिए ड्रीप लगाने स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गौठान के इस कार्य को पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में करना है। गौठान में महिला समूह द्वारा फूलों की खेती करने एवं आर्थिक गतिविधियों के उचित संचालन के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा लकड़ी प्राप्त कर अगरबŸाी और फूलों से खाद बनाने का कार्य समूह द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पट्टाधारी समूह की महिलाओं को इस कार्य में जोड़े। उनके द्वारा अगरबŸाी, बांस की डलिया का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फूल, अगरबŸाी विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराएं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने महिला स्वसहायता समूह से वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के भुगतान के बारे में जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण राशि खाते में हस्तांतरण नहीं हो पाया है।

कलेक्टर ने जांच करके राशि भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला स्वसहायता समूह को सरलता से राशि का भुगतान प्राप्त हो इसके लिए सभी स्वसहायता समूह के खाते सहकारी केन्द्रीय बैंक में खुलवाने कहा। उन्होंने गौठान के तालाब में स्वसहायता समूह के माध्यम से मछलीपालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम भोथली गौठान का किया निरीक्षण - कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम भोथली के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गौठान में सभी गतिविधियों व्यवस्थित एवं सुनियोजित तरीके से चलाने की जरूरत है। अधिकारियों-कर्मचारियों तथा महिला स्वसहायता समूह गौठानों में रूचि से कार्य करें। गौठान को सशक्त बनाने के लिए अधिक कार्य करने की जरूरत है। स्वसहायता समूह के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ करें। तालाबों में मछली पालन प्रारंभ करें। गोबर की खरीदी जिस अनुपात में की गई है, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण भी उसी के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने गौठानों में फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी सुरक्षा होनी चाहिए। गौठान में बारिश का पानी एकत्रित नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अविनाश भोई, जनपद सीईओ श्री लक्ष्मण कचलाम, उप संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News