सड़क दुर्घटना डेटाबेस सिस्टम का पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण!

सड़क दुर्घटना डेटाबेस सिस्टम का पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण!

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-02-27 07:02 GMT
सड़क दुर्घटना डेटाबेस सिस्टम का पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण!

जबलपुर सड़क दुर्घटना में कमी लाने सरकार के सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय द्वारा तैयार किये गये एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस सिस्टम के बारे में आज पुलिस कंट्रोल रूम में थाना प्रभारियों एवं विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण एनआईसी के प्रभारी अधिकारी आशीष शुक्ला ने दिया। प्रशिक्षण में श्री शुक्ला ने साफ्टवेयर के बार में जानकारी देते हुये बताया कि सड़क दुर्घटना डाटा बेस प्रणाली सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने और सुरक्षा उपायों को तैयार करने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आईआरएडी) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास द्वारा विकसित किया गया है।

इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा कार्यान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली को सबसे पहले छह राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक जानलेवा हमले के साथ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जायेगा। इन राज्यों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश शामिल हैं। आईआरएडी व्यापक वेब-आधारित सूचना प्रौद्योगिकी समाधान है।

Tags:    

Similar News