Coronavirus: सरकार का ट्रैकर ऐप Aarogya Setu ऐसे रखता है आपका ख्याल, जानें इसकी खासियत

Coronavirus: सरकार का ट्रैकर ऐप Aarogya Setu ऐसे रखता है आपका ख्याल, जानें इसकी खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2020-04-08 09:43 GMT
Coronavirus: सरकार का ट्रैकर ऐप Aarogya Setu ऐसे रखता है आपका ख्याल, जानें इसकी खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के 200 से अधिक देश आज कोरोनावायरस के प्रकोप को झेल रहे हैं। वहीं भारत में भी इससे निपटने से के लिए सरकार और कई कंपनियां व समाजिक संस्थाएं कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में भारत सरकार ने बीते दिनों कोरोनावायरस (COVID-19) ट्रैकर ऐप Aarogya Setu (आरोग्य सेतु) भी लॉन्च किया था। जो कि काफी पॉपुलर हुआ है।

इस एप के लॉन्च होने के महज कुछ दिनों के अंदर ही इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। आपको बता दें कि सरकार ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए इस एप को लॉन्च किया था। यह एप Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इसकी खासियत और इस्तेमाल करने का तरीका...

स्मार्टफोन से फैल सकता है Covid 19, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

देता है ये जानकारी
Aarogya Setu एप यूजर के स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैक करता है। साथ ही यह एप ब्लूटूथ के जरिए यह पता लगाता है कि यूजर संक्रमित मरीजों के संपर्क में है या नहीं। साथ ही दोनों में कितनी दूरी है। ये ऐप हिन्दी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती एवं मराठी जैसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। 

इस एप में उपयोग होने वाले ट्रेकिंग फीचर के जरिए ये यूजर्स को समय-समय पर अलर्ट करता रहता है। यही नहीं इस एप में एक चैटबॉट दिया गया है, जो आपको इस कोविड 19 से संबंधित सभी सवालों के जवाब देता है। यही नहीं एप यह भी बताता है कि आपमें इस वायरस के लक्षण है या नहीं। इसमें कई राज्यों के हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं।

पुरुष बन रहे कोरोना का निशाना, महिलाओं की अपेक्षा इतने अधिक पुरुष हुए संक्रमित

ऐसे करें उपयोग 
- सबसे पहले Google Play Store या iOS App Store से Aarogya Setu ऐप का डाउनलोड और इंस्टाल करें।
- इसके बाद भाषा का विकल्प करें और फिर ऐप इन्फॉर्मेंशन पेज में जाकर रजिस्टर नाउ पर टैप करें। यहां एप आपसे GPS और ब्लूटूथ के लिए परमिशन मांगेगा, जिसके लिए परमिशन ग्रांट करें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और दिए गए नंबर पर मिले OTP नंबर को दर्ज करें।
- इसके बाद ये आपको हरे या पीले रंग के जरिए आपका रिस्क लेवल दर्ज करेगा। अगर, आप सेफ हैं तो ये हरे रंग में दर्ज होगा। अगर, पीला रंग शो होता है तो आप रिस्क में हैं और आपको हेल्पलाइन पर संपर्क करना होगा।

Tags:    

Similar News