सोशल मीडिया: लड़के ने प्रेमिका को इस अंदाज में किया प्रपोज, महिंद्रा, बोले- क्लिप देख मुझमें हीन...

सोशल मीडिया: लड़के ने प्रेमिका को इस अंदाज में किया प्रपोज, महिंद्रा, बोले- क्लिप देख मुझमें हीन...

Manmohan Prajapati
Update: 2020-01-20 06:09 GMT
सोशल मीडिया: लड़के ने प्रेमिका को इस अंदाज में किया प्रपोज, महिंद्रा, बोले- क्लिप देख मुझमें हीन...
हाईलाइट
  • एक हॉलीवुड फिल्ममेकर ने प्रेमिका को किया प्रपोज
  • महिन्द्रा ने की उनके अंदाज की तारीफ
  • वीडियो किया पोस्ट
  • लिख
  • क्लिप देखकर लग रहा है
  • मुझमें हीन भावना आ गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के जाने माने उद्योगपति और ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खास तौर पर Twitter (ट्विटर) पर उनके पोस्ट हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल उन्हें एक हॉलीवुड फिल्ममेकर द्वारा अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के अंदाज ने हैरान कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया।

दरअसल, कुछ दिनों पहले, एक हॉलीवुड फिल्ममेकर ने अपनी प्रेमिका की पसंदीदा डिज्नी फिल्म को रि-क्रिएट किया और उनको प्रपोज किया था। ये अंदाज आनंद महिंद्रा पसंद आया और उन्होंने ली लोक्लेर की तारीफ करने के साथ ही स्लीपिंग ब्यूटी सीन का एडिटिड क्लिक शेयर किया।

कैप्शन में लिखा... 
शेयर किए गए वीडियो पोस्ट में दिखाया गया है कि जिस समय कार्टून कैरेक्टर प्रिंस फिलिप ओरोरा को प्रपोज करते हैं। उसी समय लोक्लेर अपनी स्कूल टाइम की फ्रेंड को प्रपोज कर देते हैं। 

उन्होंने लिखा कि, ये क्लिप काफी वायरल हो रही है। इस शख्स ने बचपन की दोस्त को प्रपोज करने के लिए डिज्नी फिल्म की एनिमेटिड क्लिप को हैक किया और मुझे लग रहा था कि 40 साल पहले मैंने शानदार प्रपोज किया था। इस क्लिप को देखकर मुझे लग रहा है कि मुझमें हीन भावना आ गई है।

वीडियो पोस्ट में ये कहानी
आनंद द्वारा किए गए पोस्ट को यूजर्स लाइक करने के साथ कमेंट में पूछ रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को कैसे प्रपोज किया था। उनके पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "सर, अपनी 40 साल पहले की लव स्टोरी को पोस्ट करें। ट्विटर मित्र आपकी प्रेम कहानी पढ़ेंगे...

आनंद को यहां हुआ प्यार
यहां बता दें कि आनंद महिंद्रा की शादी वर्व मैग्जीन की संस्थापक अनुराधा महिंद्रा से हुई। पहले के एक ट्वीट में, उन्होंने बताया था कि वह इंदौर में अपनी पत्नी से मिले और प्यार कर बैठे। हालांकि इससे पहले दोनों ने बोस्टन में एक साथ पढ़ाई भी की।

Tags:    

Similar News