लग्जरी के साथ सुरक्षा का भी भरोसा: भारत की 3 प्रीमियम MPV,जिनमें मिलते हैं अपने सेगमेंट के बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स

भारत की 3 प्रीमियम MPV,जिनमें मिलते हैं अपने सेगमेंट के बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स
ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), मल्टीपल एयरबैग्स और इंटेलिजेंट सेफ्टी फीचर्स से लैस लग्जरी एमपीवी पेश कर रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तेजी से बढ़ते लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में अब ग्राहकों की प्रिऑरिटीज बदल रही हैं। पहले जहां इस सेगमेंट की गाड़ियों में स्पेस, आराम और प्रीमियम फीचर्स ग्राहकों को लुभाता था, वहीं अब एडवांस सेफ्टी टेक्नालॉजी भी खरीदारी बेसिक नीड बन चुकी है। ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), मल्टीपल एयरबैग्स और इंटेलिजेंट सेफ्टी फीचर्स से लैस लग्जरी एमपीवी पेश कर रही हैं। आइए जानते हैं भारत की उन तीन लग्जरी एमपीवी के बारे में, जो अपने सेगमेंट में शानदार आराम के साथ बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं।

Lexus LM: कीमत 2.15 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू

लेक्सस एलएम को भारत में लग्जरी एमपीवी सेगमेंट का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जाता है। इस एमपीवी को पीछे बैठने वाले यात्रियों को लिमोजीन जैसा एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है। वेलफायर के प्लेटफॉर्म पर आधारित यह एमपीवी अल्ट्रा-लग्जरी फीचर्स से लैस है। इसके टॉप वैरिएंट में चार सीटों वाला लाउंज लेआउट मिलता है, जिसमें प्राइवेट पार्टीशन और 48 इंच की बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सुरक्षा के मामले में एलएम अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे नजर आती है। इसमें लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+ दिया गया है, जिसमें प्री-कॉलिजन सिस्टम, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, एडेप्टिव हाई-बीम सिस्टम और रोड साइन असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा 12 एयरबैग, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर और रियर पैदल यात्री डिटेक्शन जैसी उन्नत सुरक्षा तकनीकें यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाती हैं।

Toyota Vellfire: कीमत 1.20 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू

टोयोटा वेलफायर भारतीय बाजार में अपनी बड़े केबिन स्पेस, शांत इंटीरियर और हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए जानी जाती है। एक प्रीमियम पीपल-मूवर के रूप में यह एमपीवी सुरक्षा के मामले में भी काफी मजबूत है। वेलफायर में टोयोटा सेफ्टी सेंस 3.0 तकनीक दी गई है, जिसमें प्री-कॉलिजन सिस्टम, लेन डिपार्चर अलर्ट और डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

पावर्ड स्लाइडिंग डोर्स, लग्जरी कैप्टन सीट्स और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं इसे शॉफर-ड्रिवन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन विकल्प बनाती हैं। टोयोटा के टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर आधारित यह एमपीवी मजबूत स्ट्रक्चर और एक्सीलेंट क्रैश सेफ्टी का भरोसा भी देती है।

MG M9: कीमत: 75.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की लग्जरी रिटेल चैनल ‘एमजी सेलेक्ट’ के तहत लॉन्च की गई एमजी एम9 तेजी से पॉपुलर होने वाली एमपीवी में से एक है। इसे खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो लग्जरी के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी चाहते हैं। एमजी एम9 में कॉग्नेक ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 16-वे एडजस्टेबल पावर्ड कैप्टन सीट्स और मसाज व वेंटिलेशन फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 13-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डुअल यॉट-स्टाइल पैनोरमिक सनरूफ और बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट इसके लग्जरी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती है।

सुरक्षा के मामले में एमजी एम9 को 5-स्टार ईएनसीएपी और एएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें लेवल-2 एडीएएस, सात एयरबैग, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 1,720 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 55 लीटर का फ्रंक भी मिलता है।

Created On :   8 Jun 2026 4:40 PM IST

Tags

Next Story