आगामी एसयूवी: Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 टेस्टिंग के दौरान फिर नजर आई, 6-स्पीड गियरबॉक्स और नए फीचर्स की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मारुति सुजुकी भारत में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा के फेसलिफ्ट मॉडल को 23 जुलाई को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ताजा स्पाई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि नई ब्रेजा में डिजाइन के साथ-साथ इंटीरियर, ट्रांसमिशन और फीचर्स में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार SUV के पावरट्रेन और तकनीकी फीचर्स पर खास ध्यान दे रही है। टेस्टिंग के दौरान वाहन पर एमिशन टेस्टिंग इक्विपमेंट भी लगे दिखाई दिए, जिससे माना जा रहा है कि कंपनी नए इंजन या अपडेटेड पावरट्रेन की भी जांच कर रही है।
नई ब्रेजा से क्या उम्मीदें
नई Brezza के एक्सटीरियर में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप, बदले हुए बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और रिफ्रेश्ड टेललैंप मिलने की संभावना है। हालांकि एसयूवी को अभी भी भारी कैमोफ्लाज में टेस्ट किया जा रहा है, इसलिए अंतिम डिजाइन लॉन्च के समय अलग हो सकता है।
यह भी पढ़े -Kia Seltos के दो नए प्रीमियम वेरिएंट लॉन्च, अब मिलेगा ज्यादा एडवांस ADAS और लग्जरी फीचर्स का दम
इंटीरियर की बात करें तो नई Brezza में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड डैशबोर्ड, 360-डिग्री कैमरा और बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा केबिन की प्रीमियम फिनिश और नई अपहोल्स्ट्री भी देखने को मिल सकती है।
सबसे बड़ा बदलाव ट्रांसमिशन में देखने को मिल सकता है। स्पाई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि नई Brezza में पहली बार 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जो मौजूदा 5-स्पीड यूनिट की जगह लेगा। कुछ रिपोर्ट्स में नए टर्बो-पेट्रोल इंजन की भी संभावना जताई गई है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
CNG वेरिएंट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार CNG सिलेंडर को बूट के नीचे (अंडरबॉडी) लगाने की तैयारी में है, जिससे लगेज स्पेस पहले की तुलना में काफी बेहतर हो जाएगा।
Created On :   4 July 2026 7:20 PM IST










