आगामी कॉम्पैक्ट एसयूवी: Maruti Brezza Facelift से 23 जुलाई को उठेगा पर्दा, मिलेगा नया टर्बो इंजन और कई बड़े अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल मारुति ब्रेजा अब नए अवतार में दस्तक देने जा रही है। कंपनी 23 जुलाई को नई ब्रेजा फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। अपडेटेड मॉडल में आकर्षक एक्सटीरियर, ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर, नए फीचर्स और संभावित तौर पर नया टर्बो-पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े -Renault Kwid Facelift 2026 जल्द हो सकती है लॉन्च, नए लुक के साथ मिल सकते हैं शानदार फीचर्स
नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के डिजाइन में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड एलईडी हेडलैंप, नए डिजाइन के बंपर, रिफ्रेश्ड टेललाइट्स और नए अलॉय व्हील्स दिए जाने की संभावना है। कुल मिलाकर एसयूवी को पहले से ज्यादा आधुनिक और स्पोर्टी लुक मिलेगा।
यह भी पढ़े -BMW X6 M60i फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, 4.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, कीमत 1.78 करोड़ रुपए
केबिन की बात करें तो इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही इंटीरियर की क्वालिटी और फिनिश में भी सुधार किया जा सकता है।
सुरक्षा के लिहाज से नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), 360-डिग्री कैमरा, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स (ADAS) और अन्य आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़े -Hyundai ने पेश की 8वीं की Elantra, नए 'Art of Steel' डिजाइन और हाईब्रिड तकनीक के साथ होगी लॉन्च
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर सबसे बड़ा बदलाव नए 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के रूप में देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इंजन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह इंजन बेहतर पावर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के साथ बेहतर माइलेज भी प्रदान करेगा। इसके अलावा मौजूदा इंजन विकल्पों में भी कुछ सुधार किए जा सकते हैं।
Created On :   29 Jun 2026 8:00 PM IST






