न्यू केटीएम बाइक: KTM 790 Duke को मिला बड़ा अपडेट, नए लुक और बेहतर हार्डवेयर के साथ हुई पेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रियाई बाइक निर्माता KTM ने अपनी पॉपुलर मिडिलवेट स्ट्रीटफाइटर KTM 790 Duke को नया अपडेट दिया है। नई 790 Duke में आकर्षक डिजाइन, बेहतर एर्गोनॉमिक्स, रिवाइज्ड सस्पेंशन और अपडेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। हालांकि बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अब भी 799cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, हालांकि इसे नई एग्जॉस्ट सेटअप के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस बाइक के नए अपडेट और खूबियों के बारे में...
डिजाइन में बड़े बदलाव
अपडेटेड KTM 790 Duke का सबसे बड़ा बदलाव इसका फ्रंट लुक है। बाइक में 990 Duke और 1390 Super Duke R से प्रेरित नया LED हेडलाइट डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा फ्यूल टैंक, टैंक श्राउड्स और बॉडी पैनल्स को भी ज्यादा शार्प और मस्क्युलर बनाया गया है, जिससे बाइक पहले से अधिक अग्रेसिव नजर आती है।
इसके अलावा नई 790 Duke का वजन लगभग 2 किलोग्राम कम किया गया है। साथ ही बाइक में नया रियर सबफ्रेम और संशोधित चेसिस सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे बाइक की हैंडलिंग और फुर्ती पहले से बेहतर होगी। बाइक में WP Apex सस्पेंशन सेटअप को फिर से ट्यून किया गया है। नए मॉडल में बेहतर ब्रेकिंग प्रदर्शन के लिए संशोधित ब्रेक कंपोनेंट्स भी शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़े -नई Pulsar 220F भारत में LED हेडलाइट्स और बेहतरीन फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
हालांकि, कंपनी ने अपडेटेड 790 Duke के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही 799cc LC8c पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 105hp की पावर और 87Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे नए एग्जॉस्ट सिस्टम और नए साइलेंसर के साथ पेश किया गया है।
फीचर्स और कीमत
अपडेट KTM 790 Duke के फीचर्स को लेकर फिलहाल, कंपनी ने जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, इसमें TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मल्टीपल राइड मोड्स, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और अन्य एडवांस इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसकी कीमत भी सामने नहीं आई है।
भारत में लॉन्च की संभावना
फिलहाल अपडेटेड KTM 790 Duke को वैश्विक स्तर पर पेश किया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसे भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है।
Created On :   23 Jun 2026 5:21 PM IST




