Nissan की 'बेबी पैट्रोल': निसान ने SUV Tekton का दमदार टीजर किया जारी, भारत में जल्द होगी लॉन्च

निसान ने SUV Tekton का दमदार टीजर किया जारी, भारत में जल्द होगी लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी वाहन निर्माता Nissan ने अपनी आगामी मिड-साइज एसयूवी Tekton का नया टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में 9 जुलाई 2026 को पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि Tekton को भारत में ही पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

टीजर में दिखाई गई झलक से साफ है कि नई Tekton का डिजाइन कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी Nissan Patrol से प्रेरित होगा। इसी वजह से Nissan इसे “Baby Patrol” के रूप में भी प्रचारित कर रही है। फ्रंट ग्रिल, एलईडी लाइटिंग और मजबूत रोड प्रेजेंस इसे प्रीमियम एसयूवी लुक देने वाले हैं।

नई Tekton को उस प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है जिस पर नई Renault Duster आधारित है। हालांकि दोनों मॉडलों की इंजीनियरिंग में समानता होगी, लेकिन Nissan ने इसके डिजाइन और पहचान को पूरी तरह अलग रखने की कोशिश की है। यह एसयूवी कंपनी की भारत के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में वापसी का प्रतीक मानी जा रही है।

टीजर और सामने आई जानकारियों के अनुसार, Tekton में कनेक्टेड एलईडी हेडलैंप, फुल-विड्थ लाइट बार, आकर्षक अलॉय व्हील और आधुनिक एसयूवी स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

इंजन विकल्पों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें टर्बो-पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प दिए जा सकते हैं। इससे ग्राहकों को बेहतर प्रदर्शन और ईंधन दक्षता का संतुलन मिलने की उम्मीद है। Tekton का उत्पादन भारत में Chennai स्थित Renault-Nissan संयंत्र में किया जाएगा। कंपनी इसे घरेलू बाजार के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात करने की योजना बना रही है।

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Tekton का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Volkswagen Taigun और अन्य लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी मॉडलों से होगा।

Created On :   19 Jun 2026 8:00 PM IST

Next Story