वाहन ईंधन कीमत: कच्चा तेल 76 डॉलर के पार, क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें आज का लेटेस्ट रेट

वाहन ईंधन कीमत: कच्चा तेल 76 डॉलर के पार, क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें आज का लेटेस्ट रेट
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • कीमतों में स्थिर​ता के दौर को एक साल हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (27 मई 2023, शनिवार) सुबह वाहन ईंधन के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं। करीब 1 साल बीत जाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं। हालांकि, इस बीच कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव हुआ। लेकिन यह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से नहीं किया गया था।

आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया था, जब वित्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। आइए, जानते हैं पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट...

कच्चे तेल की कीमत
बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत की तो, मामूली बढ़त के साथ यह 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 72.67 डॉलर प्रति बैरल पर है। जबकि, ब्रेंड क्रूड ऑयल की कीमत 76.95 डॉलर प्रति बैरल है। हालांकि, आंकड़ों को देखा जाए तो बीते माह अप्रैल के मुकाबले कच्चा तेल मई में सस्ता है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   27 May 2023 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story