Sona- Chandi Ka Bhav: भाईदूज के दिन सस्ता हुआ सोना- चांदी, जानिए आपके शहर में कितनी बदल गईं कीमतें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में भाईदूज के पर्व पर गिरावट देखने को मिली है। आज (23 अक्टूबर 2025, गुरुवार) दोनों ही धातुएं कुछ हद तक सस्ती हो गई हैं। यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में महज 290 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव में भी भारी गिरावट देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,19,840 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,720 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,19,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,30,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में भारी गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,59,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   23 Oct 2025 11:56 AM IST