Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक मामूली बढ़ी, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,650 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। बीते सप्ताह दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। वहीं नए सप्ताह की शुरुआत के साथ आज (26 मई 2025, सोमवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में गिरावट आई है। हालांकि, सफेद धातु यानि कि चांदी के भाव 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक मामूली बढ़े हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,650 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की, तो इसमें बीते सत्र तुलना में आज करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज चांदी 1,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   26 May 2025 11:14 AM IST