Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी की चमक में भी खूब हुआ इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। इस बीच आज (27 फरवरी 2026, शुक्रवार) दोनों ही धातुओं के दाम में तेजी देखने को मिली है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 290 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में भी 7,340 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त तेजी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,47,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,60,730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,47,336 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,47,186 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,47,236 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,47,186 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,60,730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,47,336 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,47,186 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,60,730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,47,336 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,47,236 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 7340 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,68,390 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, बीते 29 जनवरी को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   27 Feb 2026 12:15 PM IST











