गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 190 निफ्टी में 98 अंक लुढ़का

Closing bell: Market closed with decline, Sensex 190 Nifty fell 98 points
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 190 निफ्टी में 98 अंक लुढ़का
क्लोजिंग बेल गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 190 निफ्टी में 98 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 68.85 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 003.75 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 190.97 अंक की गिरावट के साथ 57
  • 124.31 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (24 दिसंबर, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 190.97 अंक यानी कि 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 57,124.31 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 68.85 अंक  यानी कि 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,003.75 के स्तर पर बंद हुआ।   

वाहन ईंधन दाम: चुनावी बादल बरसा रहे राहत, पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुई वृद्धि

बता दें कि, आज सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 251.83 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 57,567.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 76.90 अंक यानी कि 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 17,149.50 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (23 दिसंबर, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 384.72 अंक यानी कि 0.68 फीसदी बढ़त के साथ 57,315.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 117.15 अंक यानी कि 0.69 फीसदी की उछाल के साथ 17,072.60 के स्तर पर बंद हुआ था।  

  

 

 

Created On :   24 Dec 2021 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story