Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

सोना- चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए आज के लेटेस्ट रेट
सोना- चांदी की कीमतों में बीते दिनों लगातार गिरावट देखने को मिली, लेकिन आज इस पर ब्रेक लग गया है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,12,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार चार दिनों से जारी गिरावट पर आज (07 नवंबर 2025, शुक्रवार) ब्रेक लग गया है। यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी की कीमत में करीब 2,200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है।

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,12,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,12,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,22,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 2,200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,52,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   7 Nov 2025 12:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story