Sona- Chandi Ka Bhav:: सोने की चमक एक बार फिर से बढ़ी, चांदी के दाम में राहत मिली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। फिलहाल, सप्ताह के तीसरे दिन (01 अप्रैल 2026, बुधवार) गोल्ड के रेट में फिर से तेजी आई है, जबकि सिल्वर के रेट कम हुए हैं। आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 2,160 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में करीब 730 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,305 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,155 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,205 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,155 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,305 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,155 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,305 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,205 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 730 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,41,440 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   1 April 2026 7:55 PM IST












