Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की बढ़ती कीमत में मिली राहत, चांदी के भाव भी कुछ नीचे आए

सोने की बढ़ती कीमत में मिली राहत, चांदी के भाव भी कुछ नीचे आए
आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,35,250 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,550 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार तेजी के बाद कुछ राहत देखने को मिली है। सप्ताह के दूसरे दिन (31 मार्च 2026, मंगलवार) दोनों ही धातुओं के दाम में गिरावट देखी गई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 770 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में करीब 3,160 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,35,250 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,550 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,218 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,068 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,118 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,068 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,218 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,068 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,218 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,47,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,35,118 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 1,850 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,29,690 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

Created On :   31 March 2026 1:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story