औरैया में औद्योगिक विकास को नई दिशा: उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग आयुक्त एवं निदेशक, श्री K. Vijayendra Pandian (IAS) एवं DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में ODOP को नई गति, AKALPAM ने किया ₹20 करोड़ निवेश के लिए MOU.

उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग आयुक्त एवं निदेशक, श्री K. Vijayendra Pandian (IAS) एवं DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में ODOP को नई गति, AKALPAM ने किया ₹20 करोड़ निवेश के लिए MOU.
औरैया जनपद में औद्योगिक  विकास  को बढ़ावा देने की दिशा में नई गति देखने को मिल रही है

नई दिल्ली, मार्च 25: AKALPAM (SRDP AGRO Pvt. Ltd.) के संस्थापक गोविंद यादव को प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना ODOP के तहत विशेष सम्मान प्रदान किया गया ।

उन्हें औरैया जिले के ODOP देसी घी AKALPAM को देशभर में एक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद के रूप में स्थापित करने, जिले में डेयरी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने, ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय आर्थिक विकास को गति देने के लिए सराहा गया।

यह सम्मान कलेक्ट्रेट, औरैया स्थित जिलाधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग आयुक्त एवं निदेशक, श्री K. Vijayendra Pandian (IAS), Commissioner,उत्तर प्रदेश के द्वारा सरकारी रूप से MOU एवं सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी (IAS) और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

₹20 करोड़ निवेश से औरैया में डेयरी विकास को नई दिशा

AKALPAM द्वारा औरैया जिले में लगभग कंपनी के विस्तार के लिए ₹20 करोड़ के निवेश योजना भी प्रस्तुत की गई, जिसके अंतर्गत आधुनिक डेयरी सप्लाई चेन, उन्नत फूड टेस्टिंग लैब, फार्म-टू-कंज्यूमर ट्रेसबिलिटी सिस्टम तथा ग्रामीण डेयरी आधारित उद्यमिता मॉडल विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है ।

इस पहल से स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और औरैया को पारंपरिक देसी घी उत्पादन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में ODOP को मिल रही नई गति

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारंभ की गई ODOP योजना का उद्देश्य प्रत्येक जिले के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

उन्होंने कहा कि औरैया में डेयरी और पशुपालन की मजबूत परंपरा है, जिसे आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़कर जिले की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा सकती है। जिला प्रशासन ऐसे सभी प्रयासों को पूर्ण सहयोग देगा, जो स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने में सहायक हों।

कॉर्पोरेट करियर छोड़ गांव लौटे संस्थापक

गोविंद यादव ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने IIFT और IIM से MBA करने के बाद कॉर्पोरेट क्षेत्र में सफल करियर बनाया, लेकिन अपने गांव और अपनी मिट्टी के लिए कुछ करने की प्रेरणा ने उन्हें वापस लौटने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कॉर्पोरेट करियर छोड़कर गांव लौटने का निर्णय लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ODOP योजना से प्रेरित होकर AKALPAM की स्थापना की, ताकि औरैया के पारंपरिक बिलोना विधि से बने शुद्ध देसी घी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

शुद्धता, परंपरा और गुणवत्ता का भरोसेमंद उदाहरण आज के समय में जब खाद्य बाजार में मिलावट और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, ऐसे में AKALPAM शुद्धता और परंपरा का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है।

AKALPAM: भारत का पहला ODOP-प्रमाणित गिर गाय बिलोना घी जो भारत की शीर्ष 3 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं में से एक द्वारा 330+ गुणवत्ता मानकों पर परीक्षण किया गया है, जो इसकी शुद्धता, सुरक्षा और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह ब्रांड पारंपरिक बिलोना विधि, वैज्ञानिक परीक्षण, आधुनिक ट्रेसबिलिटी और ग्रामीण सशक्तिकरण को एक साथ जोड़ते हुए उपभोक्ताओं तक विश्वसनीय उत्पाद पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

औरैया को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में मजबूत पहल

गोविंद यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि औरैया जिले का शुद्ध देसी घी वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद भारतीय उत्पाद के रूप में स्थापित हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में औरैया में ODOP आधारित विकास की नई संभावनाएं तेजी से आकार ले रही हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रामीण सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Created On :   28 March 2026 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story