राष्ट्रपति का राम मंदिर दौरा: प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू कल अयोध्या के राम मंदिर के दौरे पर रहेंगी, सुरक्षा में तैनात भारी पुलिस बल

डिजिटल डेस्क,अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 19 मार्च को अयोध्या के राम मंदिर के दौरे पर रहेगी। इसे लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राम जन्मभूमि मंदिर दौरे के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया 19 तारीख को राष्ट्रपति का अयोध्या में आगमन हो रहा है। उसी कार्यक्रम के दृष्टिगत आज यहां ब्रीफिंग का आयोजन किया गया था, इसमें पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे, सभी को 19 तारीख के कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत में सजेगी राम नगरी, एयरपोर्ट से राम मंदिर तक 20 सांस्कृतिक मंच
SSP गौरव ग्रोवर ने 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राम जन्मभूमि मंदिर दौरे के संबंध में कहा 19 तारीख को जो यहां कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, उसके दृष्टिगत आज पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई है, पुलिस और प्रशासन की ज्वाइंट ड्यूटी रूट, कार्यक्रम स्थल और अन्य स्थानों पर लगी हैं।सारा कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
आपको बता दें हाल ही में राष्ट्रपति का पश्चिम बंगाल का दौरा राजनीतिक रूप से सुर्खियों में रहा, इस दौरान कुछ विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधा और देश की राष्ट्रपति की बजाय पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बीजेपी को कठघरे में खड़ा कर दिया था। उसके बाद राष्ट्रपति का अब अयोध्या में राम मंदिर दौरा हो रहा है, राष्ट्रपति 19 मार्च को राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन भी करेंगी।
Created On :   18 March 2026 12:58 PM IST












