Delhi Fire Incident: पालम आग हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को मिलेंगे 2-2 लाख, घायलों के लिए भी सहायता राशि का ऐलान

पालम आग हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को मिलेंगे 2-2 लाख, घायलों के लिए भी सहायता राशि का ऐलान
पीएम मोदी ने पाल आग हादसे के पीड़ितों को सहायता राशि देना की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पालम आग हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त कर मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। दरअसल, दिल्ली के पालम से एक 4 मंजिला मकान में भयानक आग लगने की घटना सामने आई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से चुनाव ना लड़ने पर बीजेपी के निशाने पर CM ममता, कहा अबकी बार भवानीपुर में भी हारेंगी TMC चीफ

पीएम ने जाताया दुख

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के पालम में आग लगने की घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर करे कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

मुआवजे का ऐलान

PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली से दुखद खबर सामने आई। यहां पालम में एक 4 मंजिला मकान में भयानक आग लग गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 2 लोगों का नसीब अच्छा रहा, उन्होंने बिल्डिंग से बाहर कूद कर अपनी जान बचा ली। हालांकि, वह जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी मितने ही, फ्रायर ब्रिगेड फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि केवल दो लोग ही अपनी जान बचाने में सफल रहे और बाकी के लोग अंदर ही फंस कर झुलस गए। काफी दूर से ही काले धुएं का गुबार देखा जा सकता था। घटना के चलते इलाके में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

Created On :   18 March 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story