Delhi Fire Incident: पालम में 4 मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 7 लोग झुलसे, मृतकों में 3 बच्चे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से दुखद खबर सामने आई है। यहां पालम में एक 4 मंजिला मकान में भयानक आग लग गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 2 लोगों का नसीब अच्छा रहा, उन्होंने बिल्डिंग से बाहर कूद कर अपनी जान बचा ली। हालांकि, वह जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी मितने ही, फ्रायर ब्रिगेड फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया।
यह भी पढ़े -हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर फंसाया पेंच, एक घंटा बितने के बाद भी रूकी है वोटिंग, कांग्रेस चीफ ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर
मौके पर पुलिस और दमकल टीम
आग लगने की घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस तुरंत दमकल विभाग की टीम के साथ दुर्घटनास्थल पहुंची। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके 30 फायर ब्रिगेड को रवाना किया गया ताकि जल्द से जल्द आग को बुझाया जा सके।
#WATCH दिल्ली: पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। मौके पर करीब 30 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।(वीडियो मौके से है) pic.twitter.com/xmLgGEtiCQ— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
इलाके में मचा हड़कंप
आग इतनी भीषण थी कि केवल दो लोग ही अपनी जान बचाने में सफल रहे और बाकी के लोग अंदर ही फंस कर झुलस गए। काफी दूर से ही काले धुएं का गुबार देखा जा सकता था। घटना के चलते इलाके में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु में 1 फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग, सीट शेयरिंग में जुटी बीजेपी,DMK ने किया दो सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा
घर के नीचे थी दुकान
जिस इमारत में आग लगी उसके नीचे दुकान थी। वहीं, ऊपर परिवार रहता था। बताया जा रहा है कि बेसमेंट, ग्रांड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानें मौजूद थीं। इसके अलावा दूसरे और तीसरे फ्लोर पर परिवार रहता था।
Created On :   18 March 2026 12:03 PM IST













