Stock Market Holiday: शेयर बाजार में आज है छुट्टी, महावीर जयंती पर सेंसेक्स-निफ्टी में नहीं होगा कारोबार

शेयर बाजार में आज है छुट्टी, महावीर जयंती पर सेंसेक्स-निफ्टी में नहीं होगा कारोबार
बीएसई की बेवसाइट के मुताबिक, आज इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार आज (31 मार्च 2026, मंगलवार) महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के अवसर पर बंद रहेगा। ऐसे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हो या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में कारोबार नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि, आज के दिन कई सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों की छुट्टी है। इसके अलावा आज देश के तमाम निजी और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, कुछ दफ्तरों में काम जारी रहेगा।

बीएसई की बेवसाइट के मुताबिक, आज इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसी के साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए आज आंशिक अवकाश रहेगा। कमोडिटी मार्केट में MCX में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी, जबकि शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी। वहीं NCDEX में पूरे दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।

कल से सामान्य होगा कारोबार

कल 01 अप्रैल 2026, बुधवार से शेयर बाजार के सभी सेगमेंट्स में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। इस दिन बीएसई, एनएसई और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सामान्य रूप से काम करेंगे। देखा जाए तो शेयर बाजार में शनिवार और रविवार के साप्ताहि​क अवकाश के साथ कुल 5 दिन ही कारोबार होता है। लेकिन, इस सप्ताह में महावीर जयंती और गुड फ्राइड की छुट्टी के कारण सिर्फ 3 दिन ही ट्रेडिंग होगी।

अगला अवकाश कब

अगला अवकाश 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर रहेगा। इसके बाद 14 को अंबेडकर जयंती पर बाजार बंद रहेगा। अप्रैल के बाद 01 मई को महाराष्ट्र दिवस, 28 मई को बकरी ईद, 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली, 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव और फिर 25 दिसंबर को आखिरी क्रिसमस को छुट्टी रहेगी।

बीते दिन कैसा रहा कारोबार?

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (30 मार्च 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,105.56 अंक यानि कि 1.50 प्रतिशत गिरकर 72,477.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 321.75 अंक यानि कि 1.41 प्रतिशत गिरकर 22,497.85 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1635.67 अंक यानि कि 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 488.20 अंक यानि कि 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   31 March 2026 11:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story