Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जानिए पेट्रोल- डीजल के भाव पर कितना हुआ असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। फिलहाल, आज (01 अप्रैल 2026, बुधवार) इसमें मामूली कमी देखने को मिली है और अब यह 101 डॉलर प्रति बैरल करीब आ गई है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, ईंधन के रेट में किसी प्रकार का कोई संसोधन नहीं किया गया है।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 09 -09 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.48 रुपए और 87.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 104.91 रुपए और डीजल 05 पैसे महंगा होकर 90.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल 63 पैसे कम होकर 101.03 रुपए और डीजल 61 पैसे घटकर 92.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 16 पैसे कम होकर 105.42 रुपए और डीजल 15 पैसे घटकर 91.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की तो इसकी कीमत में मामूली कमी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (01 अप्रैल 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 101.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 107.19 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   1 April 2026 6:10 PM IST















