Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 210 अंकों की तेजी, निफ्टी 24000 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 210 अंकों की तेजी, निफ्टी 24000 के पार बंद हुआ
सेंसेक्स 210.10 अंक बढ़कर 77,132.74 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 73.00 अंक बढ़कर 24,078.85 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (02 जुलाई 2026, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 210.10 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 77,132.74 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 73.00 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत बढ़कर 24,078.85 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 6 शेयरों में बढ़त रही, 2 शेयरों में गिरावट आई और 4250 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्प, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 18.92 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 76,941.56 पर और निफ्टी 12.40 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,018.25 पर कारोबार करता नजर आया।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें गुरुवार की सुबह 32 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 94.92 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 94.66 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 95.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (01 जुलाई 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 136.32 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत बढ़कर 76,614.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 44.15 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत बढ़कर 23,909.90 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 443.97 अंक यानि कि 0.58 प्रतिशत बढ़कर 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 140.10 अंक यानि कि 0.59 प्रतिशत बढ़कर 24,005.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   2 July 2026 10:35 AM IST

Tags

Next Story