Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 579 अंकों की तेजी, निफ्टी 24170 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 579 अंकों की तेजी, निफ्टी 24170 के पार बंद हुआ
सेंसेक्स 579.48 अंक बढ़कर 77,502.12 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 169.85 अंक बढ़कर 24,175.70 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (02 जुलाई 2026, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 579.48 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत बढ़कर 77,502.12 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 169.85 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत बढ़कर 24,175.70 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2436 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1663 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर मैक्स हेल्थकेयर, एलएंडटी, नेस्ले, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, टेक महिन्द्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, बजाज फिनसव, एमएंडएम और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 7 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एलएंडटी, मारुति, एक्सिस बैंक, रिलायंस और भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें गुरुवार को 15 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.92 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 94.66 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 95.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 210.10 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 77,132.74 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.00 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत बढ़कर 24,078.85 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (01 जुलाई 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 443.97 अंक बढ़कर 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 140.10 अंक बढ़कर 24,005.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   2 July 2026 3:37 PM IST

Tags

Next Story